Thursday 28 February 2019

फहरादो झंडा हिंदुस्तान का

नाम मिटा दो दुनियाँ के नक्शे से,
पाकिस्तान का।
उतार फैंको चाँद सितारा,
फहरादो झंडा हिंदुस्तान का।
कोई मुल्क था पाकिस्तान,
रहे न इसका कोई निशान।
आतताइयों को करो ख़त्म,
दूर करो दर्द सारे जहान का।
शहीदों की मौत का लो प्रतिकार,
कर लो पाक पर अधिकार।
बनाओ उसको एक प्रान्त, 
भारत महान का।
नहीं भावना उसकी शुद्ध ,
वह बस कर सकता है छद्म युद्ध।
सम्मुख युद्ध में वह हारेगा,
कर न सकेगा आकलन अपने नुकसान का।
शहीदों का लहू रंग लायेगा,
वह अपनी करनी पर पछतायेगा।
दुख नेस्तनाबूद करेगा उसको,
अपनों को खोये इंसान का। 
जयन्ती प्रसाद शर्मा

1 comment:

गोपेश मोहन जैसवाल said...

'नाम मिटा दो पाकिस्तान का'
बच्चों का खेल है क्या? हमको भारत में आतंकवाद को मिटाने के लिए जुटना होगा न कि पाकिस्तान को ख़त्म करने में!