Friday 27 September 2019

प्यासी धरती

प्यासी धरती रही पुकार,
सावन वेग अइयो रे।
वेग अइयो रे,
जल के मेघ लइयो रे।
सूखे कंठ लगा रहे रटंत-
पानी पानी।
नन्हीं मुनियाँ सटक न पाये,
जल बिन गुड़ धानी।
नन्हे हाथ उठा रोकती बदरा,
बिन बरसे मत जइयो रे।
ढूंढते नगरी-नगरी गाँव -गाँव,
नहीं मुठ्ठी भर मिल रही छाँव।
बहुतेरौ रोकौ समझायौ,
जंगल नहीं कटइयो रे।
सूखी नदियाँ सूखे तलाब,
जल बिन जलता जग ज्यों अलाव।
अइयो रे सावन मन भावन,
अगन तन मन की सितलइयो रे।
जयन्ती प्रसाद शर्मा 'दादू'
चित्र गूगल से साभार 


1 comment:

अनीता सैनी said...

जी नमस्ते,

आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा रविवार (29-09-2019) को "नाज़ुक कलाई मोड़ ना" (चर्चा अंक- 3473) पर भी चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।

जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।

आप भी सादर आमंत्रित है
.--
अनीता सैनी